Class X · Science 2024–25 Session
Daily Practice Paper
जीवविज्ञान
Biology — Life Processes, Reproduction & Control & Coordination
DPP
01
Full Revision

📋 Instructions / निर्देश

🎯
22
Marks
1
● MCQ
निम्नलिखित में से कौन-सा मानव के नर जनन तंत्र का भाग है?
[1]
A अंडाशय
B गर्भाशय
C वास डिफरेंस
D फैलोपियन ट्यूब
✔ सही उत्तर(C) वास डिफरेंस
2
● MCQ
निम्नलिखित में से कौन-सा पर्यावरण के अनुकूल नहीं है?
[1]
A कागज़ का थैला
B लकड़ी की छड़ी
C गुब्बारा
D उपरोक्त सभी
✔ सही उत्तर(C) गुब्बारा
22
● MCQ
निम्नलिखित में से कौन-सा खाद्य श्रृंखला बनाता है?
[1]
A घास, गेहूँ और आम
B घास, बकरी और मनुष्य
C बकरी, गाय और हाथी
D घास, मछली
✔ सही उत्तर(B) घास, बकरी और मनुष्य
29
● MCQ
लीशमैनिया में प्रजनन किस प्रकार होता है?
[1]
A द्विखंडन
B बहुखंडन
C कली बनना
D बीजाणु निर्माण
✔ सही उत्तर(A) द्विखंडन
30
● MCQ
मटर के पौधे में निम्नलिखित में से कौन-सा अप्रभावी लक्षण है?
[1]
A लंबा पौधा
B गोल बीज
C (A) और (B) दोनों
D सफेद फूल
✔ सही उत्तर(D) सफेद फूल
31
● MCQ
पौधों में वृद्धि को रोकने वाला हार्मोन कौन-सा है?
[1]
A ऑक्सिन
B साइटोकाइनिन
C जिबरेलिन
D एब्सिसिक अम्ल
✔ सही उत्तर(D) एब्सिसिक अम्ल
36
● MCQ
मेरुरज्जु की सुरक्षा किससे होती है?
[1]
A कपाल
B कशेरुक स्तंभ
C पसलियाँ
D इनमें से कोई नहीं
✔ सही उत्तर(B) कशेरुक स्तंभ
39
● MCQ
हमारे शरीर में नियंत्रण और समन्वय हार्मोन तथा ________ द्वारा किया जाता है।
[1]
A मस्तिष्क
B प्रतिवर्त चाप
C तंत्रिका तंत्र
D रासायनिक समन्वय
✔ सही उत्तर(C) तंत्रिका तंत्र
52
● MCQ
पराग नली का बीजांड की ओर बढ़ना किसका उदाहरण है?
[1]
A प्रकाशानुवर्तन
B रासायनिक अनुवर्तन
C गुरुत्वानुवर्तन
D जलानुवर्तन
✔ सही उत्तर(B) रासायनिक अनुवर्तन
60
● MCQ
प्लेसेंटा कहाँ स्थित होता है?
[1]
A अंडाशय
B फैलोपियन ट्यूब
C योनि
D गर्भाशय
✔ सही उत्तर(D) गर्भाशय
67
● MCQ
ब्रायोफिलम में कलियाँ कहाँ बनती हैं?
[1]
A तना
B जड़
C पत्तियाँ
D फूल
✔ सही उत्तर(C) पत्तियाँ
68
● MCQ
शुक्राणु कहाँ बनते हैं?
[1]
A वृषण कोष
B प्रोस्टेट
C अंडकोश
D वास डिफरेंस
✔ सही उत्तर(C) अंडकोश (वृषण)
78
● MCQ
प्लाज्मोडियम में प्रजनन किस प्रकार होता है?
[1]
A द्विखंडन
B बहुखंडन
C कली बनना
D बीजाणु निर्माण
✔ सही उत्तर(B) बहुखंडन
🔍
2
Marks
5
● Assertion-Reason
कथन : पौधों में तने की वृद्धि के लिए हार्मोन उत्तरदायी होते हैं।
कारण : जिबरेलिन एक पादप हार्मोन है जो तने की वृद्धि में सहायता करता है।
[1]
✔ सही उत्तरदोनों कथन सही हैं और कारण कथन की सही व्याख्या करता है।
21
● Assertion-Reason
कथन : विभिन्न जीवन क्रियाओं को करने के लिए ऊर्जा आवश्यक होती है।
कारण : ऊर्जा माइटोकॉन्ड्रिया में ATP के रूप में प्राप्त होती है।
[1]
✔ सही उत्तरदोनों कथन सही हैं।
✏️
4
Marks
3
● Fill Blank
CFC जैसे रसायन __________ परत को हानि पहुँचाते हैं।
[1]
✔ उत्तरओजोन परत
20
● Fill Blank
वायुमंडल में ओजोन परत के क्षय का मुख्य कारण __________ की वृद्धि है।
[1]
✔ उत्तरCFC गैसों की वृद्धि
35
● Fill Blank
मेंडल ने विपरीत लक्षणों का अध्ययन __________ पौधों में किया था।
[1]
✔ उत्तरमटर के पौधों में
📝
26
Marks
4
● Short
कौन-सी ग्रंथि हार्मोन बनाने के लिए आयोडीन की आवश्यकता रखती है?
[1]
✔ उत्तरथायरॉयड ग्रंथि
14
● Short
स्वपोषी पोषण के लिए आवश्यक परिस्थितियाँ क्या हैं?
[1]
✔ उत्तरसूर्य का प्रकाश, क्लोरोफिल, कार्बन डाइऑक्साइड और जल।
16
● Short
मनुष्यों में बच्चे का लिंग कैसे निर्धारित होता है?
[1]
✔ उत्तरपुरुष के X या Y गुणसूत्र के अनुसार बच्चे का लिंग निर्धारित होता है।
17
● Short
ऐसे पादप हार्मोन का नाम लिखिए जो —
[2]
(a) कोशिका विभाजन को प्रेरित करता है
(b) वृद्धि को रोकता है
✔ उत्तर(a) साइटोकाइनिन  |  (b) एब्सिसिक अम्ल
18
● Short
मानव में वृषण के क्या कार्य हैं?
[2]
✔ उत्तरशुक्राणु बनाना तथा टेस्टोस्टेरोन हार्मोन का स्राव करना।
19
● Short
मानव में थायरॉयड ग्रंथि द्वारा थाइरॉक्सिन के संश्लेषण के लिए क्या आवश्यक है?
[1]
✔ उत्तरआयोडीन।
25
● Short
जब अंडाणु का निषेचन नहीं होता है तो क्या होता है?
[2]
✔ उत्तरगर्भाशय की परत टूटकर रक्त के साथ बाहर निकलती है जिसे मासिक धर्म कहते हैं।
27
● Short
प्रतिवर्त क्रिया में मस्तिष्क की क्या भूमिका है?
[2]
✔ उत्तरमस्तिष्क बाद में सूचना प्राप्त करता है जबकि नियंत्रण मेरुरज्जु करती है।
28
● Short
ग्रेगर मेंडल किस देश के निवासी थे?
[1]
✔ उत्तरऑस्ट्रिया।
37
● Short
पुरुषों में कौन-सा लैंगिक गुणसूत्र पाया जाता है?
[1]
✔ उत्तरXY गुणसूत्र।
38
● Short
पाचन नली का सबसे लंबा भाग कौन-सा है?
[1]
✔ उत्तरछोटी आँत।
50
● Short
एड्रेनालिन हार्मोन स्रावित करने वाली ग्रंथि का नाम क्या है?
[1]
✔ उत्तरएड्रेनल ग्रंथि।
51
● Short
अमीबा में नए जीव के निर्माण की प्रक्रिया को क्या कहते हैं?
[1]
✔ उत्तरद्विखंडन।
59
● Short
साइटोकाइनिन हार्मोन के क्या कार्य हैं?
[2]
✔ उत्तरयह कोशिका विभाजन को बढ़ाता है और पौधों की वृद्धि में सहायता करता है।
64
● Short
गुरुत्वानुवर्तन क्या है? उदाहरण दीजिए।
[2]
✔ उत्तरगुरुत्वाकर्षण के प्रभाव से पौधों के भागों की वृद्धि को गुरुत्वानुवर्तन कहते हैं। उदाहरण — जड़ों का नीचे की ओर बढ़ना।
65
● Short
चार यौन संचारित रोगों के नाम लिखिए।
[2]
✔ उत्तरएड्स, सिफिलिस, गोनोरिया, हेपेटाइटिस B।
66
● Short
काला-अजार रोग किस जीव के कारण होता है?
[1]
✔ उत्तरलीशमैनिया।
76
● Short
प्लेसेंटा के कार्य क्या हैं?
[2]
✔ उत्तरभ्रूण को पोषण और ऑक्सीजन देना तथा अपशिष्ट पदार्थों को हटाना।
77
● Short
गर्भधारण रोकने के लिए कॉपर-टी कहाँ लगाया जाता है?
[1]
✔ उत्तरगर्भाशय में।
📖
26
Marks
6
● Long
निम्नलिखित का उत्तर दीजिए:
[4]
(i) प्रतिवर्त क्रिया में मस्तिष्क की क्या भूमिका होती है?
(ii) हम अगरबत्ती की गंध का पता कैसे लगाते हैं?
✔ उत्तर (i) प्रतिवर्त क्रिया मुख्यतः मेरुरज्जु द्वारा नियंत्रित होती है। मस्तिष्क बाद में सूचना प्राप्त करता है।

(ii) गंध के अणु नाक के घ्राण ग्राही कोशिकाओं को उत्तेजित करते हैं और तंत्रिकाओं द्वारा संदेश मस्तिष्क तक पहुँचता है।
7
● Long
वीर्य थैली तथा प्रोस्टेट ग्रंथि का क्या कार्य है?
[3]
✔ उत्तरवीर्य थैली शुक्राणुओं को पोषण देने वाला द्रव बनाती है। प्रोस्टेट ग्रंथि क्षारीय द्रव बनाती है जो शुक्राणुओं की सक्रियता बढ़ाता है।
9
● Long
मेंडल के प्रयोग यह कैसे दर्शाते हैं कि लक्षण स्वतंत्र रूप से वंशानुगत होते हैं?
[3]
✔ उत्तरद्विलक्षणीय संकरण में 9:3:3:1 का अनुपात प्राप्त हुआ जिससे सिद्ध हुआ कि लक्षण स्वतंत्र रूप से वंशानुगत होते हैं।
10
● Long
गोल हरे बीज वाले पौधे का संकरण झुर्रीदार पीले बीज वाले पौधे से किया गया।
[4]
(i) F₁ पीढ़ी में बीजों का आकार और रंग क्या होगा?
(ii) संकरण को आरेख द्वारा दर्शाइए।
✔ उत्तर (i) सभी बीज गोल और पीले होंगे।

(ii) RRYY × rryy → F₁ = RrYy
11
● Long
[5]
(i) स्वपोषी पोषण तथा परपोषी पोषण में अंतर लिखिए।
(ii) मानव पाचन तंत्र का नामांकित चित्र बनाइए।
✔ उत्तर(i) स्वपोषी पोषण में जीव अपना भोजन स्वयं बनाते हैं, परपोषी पोषण में जीव अन्य जीवों पर निर्भर होते हैं।

(ii) मानव पाचन तंत्र: मुख → ग्रसनी → ग्रासनली → आमाशय → छोटी आँत → बड़ी आँत → गुदा (नामांकित चित्र कॉपी में बनाइए)
12
● Long
[4]
(i) हमारे आमाशय में अम्ल का क्या कार्य है?
(ii) वाष्पोत्सर्जन के दौरान वृक्ष में जल की गति को चित्र द्वारा दर्शाइए।
✔ उत्तर (i) अम्ल भोजन के पाचन में सहायता करता है और जीवाणुओं को नष्ट करता है।

(ii) जल जड़ों से जाइलम द्वारा पत्तियों तक पहुँचता है।
13
● Long
[4]
(i) भोजन के पाचन में लार की क्या भूमिका है?
(ii) एरोबिक तथा एनेरोबिक श्वसन में तीन अंतर लिखिए।
✔ उत्तर (i) लार में एमाइलेज एंजाइम होता है जो स्टार्च को शर्करा में बदलता है।

(ii) एरोबिक श्वसन में ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है जबकि एनेरोबिक में नहीं होती। एरोबिक में CO₂ व H₂O बनते हैं, एनेरोबिक में लैक्टिक अम्ल/इथेनॉल बनता है। एरोबिक में अधिक ऊर्जा (38 ATP) मिलती है।
23
● Long
[5]
(a) मनुष्यों में श्वसन की क्रिया-विधि का वर्णन कीजिए।
(b)(i) लसीका क्या है?
(b)(ii) यह कैसे बनती है?
(b)(iii) इसके क्या कार्य हैं?
✔ उत्तर (a) श्वसन में ऑक्सीजन फेफड़ों में जाकर रक्त में मिलती है और कार्बन डाइऑक्साइड बाहर निकलती है।

(b) लसीका रंगहीन द्रव है जो रक्त प्लाज्मा से बनती है और वसा के परिवहन तथा प्रतिरक्षा में सहायक होती है।
24
● Long
[5]
(i) नेफ्रॉन की संरचना का नामांकित चित्र बनाइए।
(ii) मनुष्यों में मूत्र का निर्माण कैसे होता है?
✔ उत्तरमूत्र निर्माण तीन चरणों में होता है — निस्यंदन, पुनः अवशोषण और स्राव।
47
● Long
गोल बीज तथा झुर्रीदार बीज का संकरण किया गया।
[3]
(i) F₁ में किस प्रकार के बीज होंगे?
(ii) F₂ में कितने प्रतिशत बीज गोल होंगे?
✔ उत्तर(i) सभी गोल बीज  |  (ii) 75 प्रतिशत
48
● Long
मानव मस्तिष्क में मेडुला तथा सेरिबेलम के क्या कार्य हैं?
[3]
✔ उत्तरमेडुला श्वसन और हृदय गति नियंत्रित करता है। सेरिबेलम शरीर का संतुलन बनाए रखता है।
54
● Long
मानव हृदय की कार्यप्रणाली का वर्णन कीजिए।
[5]
✔ उत्तरहृदय चार कक्षों वाला अंग है जो रक्त को फेफड़ों और शरीर के विभिन्न भागों में पंप करता है। दाहिना भाग अशुद्ध रक्त फेफड़ों को भेजता है और बायाँ भाग शुद्ध रक्त शरीर को।
55
● Long
[4]
(i) मनुष्यों में फेफड़े गैसों के आदान-प्रदान के लिए अधिक सतह क्षेत्र कैसे प्रदान करते हैं?
(ii) पत्ती के अनुप्रस्थ काट का नामांकित चित्र बनाइए।
✔ उत्तरफेफड़ों में लाखों एल्वियोली होते हैं जो गैसों के आदान-प्रदान के लिए बड़ा सतह क्षेत्र प्रदान करते हैं।
56
● Long
आयोडीन युक्त नमक का उपयोग क्यों करना चाहिए? थायरॉयड हार्मोन के कार्य लिखिए।
[3]
✔ उत्तरआयोडीन थाइरॉक्सिन हार्मोन के निर्माण के लिए आवश्यक है जो शरीर के चयापचय और वृद्धि को नियंत्रित करता है।
58
● Long
परागण क्या है? स्वपरागण तथा परपरागण का वर्णन कीजिए।
[3]
✔ उत्तरपरागण वह प्रक्रिया है जिसमें परागकण पुंकेसर से वर्तिकाग्र तक पहुँचते हैं। स्वपरागण एक ही फूल में होता है जबकि परपरागण अलग-अलग पौधों में होता है।
73
● Long
गर्भनिरोध के विभिन्न तरीकों का वर्णन कीजिए।
[3]
✔ उत्तरकंडोम, गर्भनिरोधक गोलियाँ, कॉपर-टी और नसबंदी।
75
● Long
धमनी और शिरा में अंतर लिखिए।
[4]
✔ उत्तर
# धमनी (Artery) शिरा (Vein)
1हृदय से रक्त शरीर तक ले जाती है।शरीर से रक्त हृदय तक लाती है।
2दीवार मोटी और मजबूत होती है।दीवार पतली होती है।
3रक्त दबाव अधिक होता है।रक्त दबाव कम होता है।
4वाल्व नहीं होते।वाल्व पाए जाते हैं।
78
Total Questions
13
MCQ
2
Assertion
3
Fill Blanks
19
Short Ans
18
Long Ans
80
Max Marks